Site icon livetak.com

जिंबॉब्वे के खिलाफ डेथ ओवर में आक्रामक पारी खेलकर रिंकू सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, धोनी-पांड्या के साथ इस लिस्ट में हो गए शामिल

Rinku Singh IND vs ZIM: T20 वर्ल्ड कप 2024 में मिली किट के बाद भारतीय टीम में युवा क्रिकेटर को मौका मिला है और युवा क्रिकेटर अपना विकराल रूप भी दिखाना शुरू कर दिए, हाल ही में जिंबॉब्वे के खिलाफ 5 मैच की T20 सीरीज में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करना शुरू कर दिए।

टीम इंडिया के होनहार क्रिकेटर रिंकू सिंह डेथ ओवरो में गेंदबाजों के लिए काल बन गए हैं। T20 इंटरनेशनल में आखिरी दो ओवर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में रिंकू सिंह महेंद्र सिंह धोनी के करीब पहुंच गए हैं।

डेथ ओवरों में गेंदबाजों के लिए काल बन गए हैं रिंकू सिंह

भारतीय टीम को उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह अभी से ही डेथ ओवरों में गेंदबाजों के लिए संकट बन गए हैं आखिरी ओवर में खुद को शांत रखें रन बनाने की काबिलियत के मामले में महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या जैसे महान बल्लेबाज की सूची में शामिल हो गए हैं।

इस महान बल्लेबाज की लिस्ट में शामिल होना रिंकू सिंह के लिए बहुत ही गर्व की बात है जिंबॉब्वे के खिलाफ दूसरे T20 इंटरनेशनल में डेथ ओवर में शानदार बैटिंग कर भारत को 234 रनों के विशाल स्कोर पर पहुंचाया है। जिसमें रिंकू सिंह 22 गेंदों 2 चौंके और पांच जबरदस्त छक्के की मदद से 48 रनों की नवाद पारी खेली है।

धोनी और पांडे के लिस्ट में शामिल हुए रिंकू सिंह

जिंबॉब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह का बल्ला आग की तरह चल रहा था इन्होंने पांच छक्के में से चार छक्के पारी के आखिरी दो ओवर में लगाए हैं। रिंकू सिंह के साथ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए आखिरी 2 ओवर में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की सुची में हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी के बाद चौथे पायदान पर पहुंच चुके है।

रिंकू सिंह के लिए बहुत ही गर्व की बात है की अपनी करियर की शुरुआत में ही भारत के महान बल्लेबाज की सुची में शामिल होना उनके उज्जवल भविष्य का संकेत दर्शा रहा है।

Exit mobile version